Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजय श्री राम सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया निःशुल्क मेडिकल कैंप

जय श्री राम सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया निःशुल्क मेडिकल कैंप

अयोध्या। वासुदेव घाट स्थित जानकी महल ट्रस्ट निकट श्री हनुमान बाग मंदिर में निःशुल्क जांच एवं परामर्श मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जय श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान आयोजित कैम्प की शुरूवात  मुख्य अतिथि महापौर गिरीशपति त्रिपाठी और मंदिर के महंत जगदीश दास जी महाराज के द्वारा किया गया।

जय श्री राम सेवा समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। कैंप में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ एके वर्मा (मानसिक एवं मस्तिक रोग),डॉ. पीयूष गुप्ता (फिजिशियन),डॉ. सत्येंद्र वर्मा(हड्डी रोग), डॉ. स्वाति शुक्ला (स्त्री रोग विशेषज्ञ) द्वारा मरीजों का निःशुल्क परामर्श व दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 तक चलाया गया। जिसमें 275 मरीजों देख कर निशुल्क जांच एवं परामर्श करके दवा दी गई।

कैंप के अयोजन हेतु सात सदस्यों की टीम बनाई गईं है। सभी फार्मा में काम करती है। टीम के सदस्यों का कहना है कि इस मेडिकल का कैंप को आयोजन सेवा भावना के रूप् में किया गया है। हम सभी का यही लक्ष्य है कि हर महीने एक मेडिकल कैंप औऱ ठंडी में कंबल वितरण का कार्य निरंतर जय श्री राम सेवा समिति की औऱ समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहे। इस मौक़े पर समिति के अध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल, उपाध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव,सचिव वीरेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव आदि सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments