Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जेईई की निःशुल्क कक्षाओं का हुआ उद्घाटन

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जेईई की निःशुल्क कक्षाओं का हुआ उद्घाटन

अयोध्या। राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत जेईई की निशुल्क कक्षाओं का उद्घाटन उप निदेशक समाज कल्याण आरके सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौक़े पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेश वर्मा उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन भोलेनाथ प्रसाद कोर्स कोऑर्डिनेटर द्वारा किया गया।
इस दौरान इस योजना के बारे में विस्तार रूप से बच्चों को बताया गया औऱ साथ ही यह बताया गया कि अभी तक नीट के कक्षा है 110 बच्चों का प्रवेश हो चुका है। जेईई मे लगभग 55 बच्चों का प्रवेश हो चुका है. वही विशिष्ट अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं को अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों के अंदर उत्साह का संवर्धन किया गया। यह योजना मुख्यमंत्री की प्राथमिक योजनाओं में से एक है इसका लाभ लेकर अपना संवर्धन करें। कार्यक्रम में डॉक्टर धनंजय सिंह इंजीनियर प्रतीक श्रीवास्तव डॉक्टर विवेक श्रीवास्तव इंजीनियर अमित श्रीवास्तव इंजीनियर समरेंद्र प्रताप सिंह प्रिंस इत्यादि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments