◆ डीजल चोरी के दौरान ड्राइवर पर की गई फायरिंग, सिर पर मारा तमंचे का बट
◆ 85 लीटर डीजल, चोरी में प्रयुक्त कार और तमंचा बरामद, सभी अभियुक्त अमेठी जिले के निवासी
अयोध्या। बीकापुर थाना क्षेत्र में डीजल चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से 85 लीटर चोरी का डीजल, एक चोरी में प्रयुक्त सफेद रंग की कार और एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर बरामद किया गया है।
एसएसपी डा गौरव ग्रोवर ने बताया कि घटना 24 जून की है जब एक ट्रक चालक ने प्रयागराज रोड पर ट्रेलर खड़ा कर विश्राम किया था। इसी दौरान चार लोग ट्रेलर से डीजल निकाल रहे थे। ड्राइवर के भाई ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा, लेकिन आरोपियों में से एक ने कट्टे से फायर कर दिया और ड्राइवर के सिर पर तमंचे की बट से वार किया। तीन अभियुक्त मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी मंजीत पासी को मौके पर पकड़ा गया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस को मुखबिर की सूचना पर सफलता मिली और फरार तीन आरोपियों धर्मेन्द्र लोधी, राहुल पासी और राजन यादव को मगांरी पुल के पास एक खंडहरनुमा मकान से गिरफ्तार किया गया। धर्मेन्द्र के पास से तमंचा और 35 लीटर डीजल, व घटना प्रयुक्त कार बरामद किया गया।