Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानशे का इंजेक्शन लेने के मामले में चार किशोर पुलिस हिरासत में

नशे का इंजेक्शन लेने के मामले में चार किशोर पुलिस हिरासत में

जलालपुर अंबेडकर नगर। स्थानीय पुलिस ने चार किशोरों को नशे का इंजेक्शन लेने के मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए कार्रवाई करने में जुट गई है। जलालपुर पुलिस को सूचना मिला कि चार किशोर इंजेक्शन लगा कर नशा खोरी कर रहे हैं। तत्पश्चात पहुंची पुलिस ने चारों किशोरो को हिरासत में लेकर थाने ले आई जिनसे तमाम सवाल जवाब कर मामले में के तहत तक पहुंचने की कवायद में जुटी हुई है । फिलहाल युवाओं में इस समय नशाखोरी का मामला बहुत ही तेजी से पनपता जा रहा है जो लोगों के लिए घातक सिद्ध हो रही है ऐसे में पुलिस पकड़े गए  किशोरो से पूछताछ कर किस तह तक पहुंचती है यह देखना बाकी है पुलिस मामले का खुलासा करती है या फिर मामले को रफा-दफा कर देती है यह आने वाला समय ही बताएगा कि इस ड्रग्स को कहां से युवाओं तक पहुंच रहा है और इसमें कितने लोग संलिप्त हैं। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है तह तक पहुंचने की कार्यवाही की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments