अयोध्या। रामनगरी के झुनकी घाट के पास बुधवार को चार माह की बच्ची लावारिस हालत में मिली। अज्ञात व्यक्ति बच्ची को वहां छोड़कर चला गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को तत्काल राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना कोतवाली नगर की लक्ष्मण घाट चौकी क्षेत्र की है। झुनकी घाट के पास बच्ची को अकेला देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल ले गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस बच्ची को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।