Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedबालिका के साथ चार बालकों ने किया सामुहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

बालिका के साथ चार बालकों ने किया सामुहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

अम्बेडकर नगर। बकरी चराने गयी बालिका के साथ चार बालकों द्वारा सामूहिक दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। सामुहिक दुराचार का मामला सामने आने पर हड़कंप मच गया। बालिका के पिता ने घटना की तहरीर थाने में दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी लड़कों के विरुद्ध सामूहिक दुराचार, धमकी व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामला थाना हसवर क्षेत्र के एक गांव का है।

बालिका के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री गत 25 मार्च को घर से सुबह बकरी चराने गयी थी, वहीं पर झाड़ी में गांव के ही लडके विजय कुमार पुत्र  शिव लाल,धर्मवीर पुत्र राज बहादुर,अमन पुत्र प्रहलाद,देवेंद्र कुमार पुत्र राम सुरेश उसे झाड़ी में ले गए और दुराचार किया और कही किसी को न बताने की धमकी दी। पुलिस ने धारा 376 डी 506 व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। समाचार प्रेषण तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments