Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकच्ची शराब के साथ चार गिरफ्तार

कच्ची शराब के साथ चार गिरफ्तार

जलालपुर,अम्बेडकर नगर। जलालपुर सीओ सर्किल के कटका तथा मालीपुर थाने की पुलिस ने अवैध रूप से कच्ची शराब ले जाते हुए मुखबिर की सूचना पर चार लोगों को हिरासत में लेते हुए विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। मुखबिर की सूचना पर कटका थाने पर तैनात आरक्षी अजीत कुमार अपने हमराही कांस्टेबल यादव के साथ क्षेत्र की देखभाल कर रहे थे इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मुंडेहरा बाजार की तरफ प्लास्टिक की पिपिया में 20 लीटर शराब ले जाते हुए श्याम विजय पुत्र राम निवासी बबुरा थाना कटका को धर दबोचा।वही दूसरे इसी थाने के आरक्षी विजय प्रताप यादव अपने हमराही अश्वनी यादव के साथ क्षेत्र देखभाल के लिए निकले थे मुखबिर की सूचना पर किसाने पुत्र अवधू निवासी लवईया थाना कटका तथा देवेंद्र कुमार पुत्र मुरली निवासी हैदराबाद थाना कटका को 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ रफीगंज नहर पुलिया के पास से हिरासत में ले लिया तथा मालीपुर थाना क्षेत्र के कांस्टेबल सूरज लाल तथा हमराही विशाल पटेल ने मुखबिर की सूचना पर टिकरी मोड़ से बरियारपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर रजनीश वर्मा पुत्र राम कुशल वर्मा निवासी इस्माइलपुर गंज को 10 लीटर अवैध शराब के साथ हिरासत में ले लिया। प्रकरण की जानकारी देते हुए कटका तथा मालीपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब के साथ गिरफ्तारी की गई है विधिक कार्रवाई प्रचलन में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments