Friday, August 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर29 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार और मोबाइल...

29 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार और मोबाइल बरामद


अंबेडकर नगर। अलीगंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 29.200 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गांजा 28 पैकेट में रखा हुआ था। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, तीन मोबाइल फोन और 670 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार और क्षेत्राधिकारी टांडा प्रदीप कुमार चन्देल के पर्यवेक्षण में अलीगंज पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह लगभग साढे सात बजे मोजनपुर से खासपुर जाने वाले मार्ग पर ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका।

तलाशी के दौरान कार से 28 पैकेट में कुल 29.200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के गौरी निवासी विरेन्द्र राजभर उर्फ गुड्डू, अतरौलिया थाना क्षेत्र के अकबेलपुर निवासी विनोद कुमार राजभर, अहिरौला थाना क्षेत्र के खजूरी धनेज पट्टी निवासी दीपू कुमार तथा मालीपुर थाना क्षेत्र के हुरपुर निवासी सोहनलाल राजभर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सोहनलाल राजभर के खिलाफ पूर्व में भी मालीपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक थीरेन्द्र कुमार आजाद, उपनिरीक्षक यादव राजेश रामदेव, फतेह बहादुर सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments