Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारेस्टोरेंट में हुक्काबार चला रहे चार गिरफ्तार

रेस्टोरेंट में हुक्काबार चला रहे चार गिरफ्तार


अयोध्या। रेस्टोरेंट में हुक्का बार चला रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नियावां चौराहा के पास डाकक्लाउड रेस्टोरेंट में चार व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हुक्का में हानिकारक पेय पदार्थ मिलाकर स्वयं व दूसरों को पीने व पिलाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मार कर रजत सोनकर उर्फ कुनाल पुत्र राजेश निवासी नया पुरवा, नीलांश सोनकर पुत्र राजेश कुमार सोनकर निवासी नया पुरवा, करन प्रजापति पुत्र सुनील व रमन निषाद पुत्र शत्रुघन निषाद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments