Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रैक्टर लूट कांड के चार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, मुख्य आरोपी...

ट्रैक्टर लूट कांड के चार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को लगी गोली


अम्बेडकर नगर। 6 फरवरी को महरूआ के किसान की चीनी मिल से लौटते समय हुए ट्रैक्टर लूट कांड के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। अहिरौली पुलिस तथा स्वाट टीम के संयुक्त आपरेशन में चार आरोपियों को पकड़ा गया है। एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में एक सिपाही के हाथ में भी गोली लगी है। दोनों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
लूट कांड के अनावरण के लिए पुलिस की 5 टीमें लगाई गई थी। ट्रैक्टर बेचने की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। जिसमें बदमाश मोटरसाइकिल तथा ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। पीछा करने कर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। जिसमें एक सिपाही को गोली लगी। जवाबी कार्यवाही मुन्ना सिंह नि. मोहर्रमपुर अरती, महराजगंज, अयोध्या को गोली लगी है। कुलदीप सिंह रसड़ा, महराजगंज, अयोध्या, अंकित चौबे निवासी ग्राम चौबेपुर थाना पुराकलन्दर जनपद अयोध्या, अभिषेक उपाध्याय उर्फ नारायण निवासी मजनाई पूरे निशा उपाध्याय का पूरा थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी मुन्ना सिंह पर लगभग दो दर्जन मुकदमें दर्ज है।
एएसपी विशाल पाण्डेय ने बातया कि एक आरोपी तथा पुलिस के सिपाही को हाथ में गोली लगी है। एक बदमाश भागने में सफल रहा है। जिसको पकड़ने के लिए घेराबंदी की जा रही है। आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments