Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअधिवक्ता पर गोली चलाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, असलहे और बाइक बरामद

अधिवक्ता पर गोली चलाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, असलहे और बाइक बरामद


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई अधिवक्ता को गोली मारने की घटना में  शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचा, पिस्टल, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।

घटना 2 अक्टूबर की है, आरोप है कि जब रामघाट चौराहे पर मूर्ति विसर्जन के दौरान अधिवक्ता व पूर्व पार्षद आलोक कुमार सिंह मौजूद थे। इसी बीच मोहल्ला लवकुश नगर निवासी मोहित पाण्डेय और धर्मवीर पाण्डेय ने अपने साथियों सूरज निषाद और अताउल्लाह शाह के साथ मिलकर आलोक सिंह पर पिस्टल और तमंचे से फायर झोंक दिया था। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। घटना के संबंध में कोतवाली अयोध्या में मुकदमा संख्या 619/25 धारा 61(2)(A), 109(1), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।

पुलिस ने मोहित पाण्डेय (28), धर्मवीर पाण्डेय (28), सूरज निषाद (28) और अताउल्लाह शाह (29) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक देशी तमंचा (315 बोर), एक पिस्टल (32 बोर), चार जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments