Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचोरी के माल व अवैध शस्त्र के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी के माल व अवैध शस्त्र के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

अयोध्या। पुलिस ने चोरी के माल व अवैध शस्त्र के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने यह गिरफ्तारियां की है। कोतवाली रुदौली की पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान अली पब्लिक स्कूल के पास आम की बाग के पास दुधाधारी से शातिर चोर मोहम्मद रहमान पुत्र मोहम्मद सईद, मोहम्मद शोएब पुत्र मोहम्मद खलील, अल्ताफ उर्फ कल्लू पुत्र मोहम्मद सईद, रुबीना पत्नी मो0 रहमान को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से बड़ी संख्या में सोने व चांदी के जेवरात को पुलिस ने बरामद किया है। अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली रुदौली व जनपद बाराबंकी में कई मुकदमें पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 अविनाशचन्द्र चौकी प्रभारी नयागंज को0रूदौली अयोध्या, उ0नि0 इसहांक खान को0रूदौली अयोध्या, उ0नि0 विनय कुमार यादव चौकी प्रभारी सुजागंज को0रूदौली अयोध्या, का0 संतोष यादव को0रूदौली अयोध्या, का0 आशीष यादव को0रूदौली अयोध्या, का0 धर्मेश कुमार को0रूदौली अयोध्या, का0 राहुल भारती को0रूदौली अयोध्या, म0का0 मनोरमा मौर्या को0रूदौली अयोध्या शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments