Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याखालसा पंथ का स्थापना दिवस और बैसाखी पर्व पर अमानीगंज गुरूद्वारे में...

खालसा पंथ का स्थापना दिवस और बैसाखी पर्व पर अमानीगंज गुरूद्वारे में शब्द कीर्तन और लंगर आयोजित

अयोध्या। अमानीगंज गुरुद्वारे में बैसाखी पर्व और खालसा पंथ का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में गुरद्वारे के प्रधान जसवन्त सिंह ने कहा कि वैशाखी के उपलक्ष में आज गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रुप में सांसद लल्लू सिंह और नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि देश व समाज की एकता व अखंडता के लिए बलिदान करने की परंपरा ही खालसा पंथ की पहचान है। हर बंदे को नेकी की राह पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि परोपकार के काम करें और जरूरतमंद की मदद को तैयार रहें। उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें। गुरुद्वारे के सेक्रेटरी तजेंद्र सिंह पिंकी ने बताया कि बैसाखी पर्व व खालसा पंथ स्थापना के अवसर पर सुबह गुरूवाणी के पाठ हुए। इसके बाद शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद लंगर प्रसाद का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। हम सभी को अपनी ओर से वैशाखी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments