Thursday, July 23, 2026
HomeNewsपूर्व कुलपति ने छात्रों को किया लक्ष्य प्राप्ति के लिए मोटिवेट

पूर्व कुलपति ने छात्रों को किया लक्ष्य प्राप्ति के लिए मोटिवेट


अयोध्या। बीएन कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नॉलाजी में बीटेक  के नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु मोटिवेशन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरीक सिंह पूर्व कुलपति मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर राजस्थान थे।

सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने छात्रों को सफल होने के गुण सिखाए। मुल्य आधारित जीवन, संस्कारों और व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के साथ दैनिक जीवन में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर जोर दिया।

कार्यक्रम से पूर्व संस्थान के चेयरमैन महेश सिंह, व महानिदेशक प्रो. उपमा सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम समन्वयक पीएस त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments