Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरधूमधाम से मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस

धूमधाम से मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस

जलालपुर, अंबेडकर नगर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को भव्य रुप से भाजपाइयों द्वारा जगह जगह धूमधाम से  मनाया गया।  पूर्व विधायक सुभाष राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय जलालपुर में धूमधाम से मनाया गया। पूर्व विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरित कराया और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री महान व्यक्ति थे जिनको युगो युगो तक याद किया जाता रहेगा और हम सबको उनके पद चिन्हों को अनुकरण करने की जरूरत है। वही नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के नेतृत्व में जलालपुर नगर के आर्य कन्या शक्ति केंद्र एवं सभी बूथों पर अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई एवं मन की बात को सुना व देखा गया।  मौके पर शाश्वत मिश्र, देवेश मिश्र, विकाश निषाद,आनंद मिश्र,विपिन पांडे,रामवृक्ष भार्गव आदि मौजूद रहे ।भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव ने बताया कि भारत में हर साल 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के रूप में सुशासन दिवस मनाया जाता है। अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ राजनेता नहीं थे बल्कि एक अच्छे कवि भी थे। मौके पर अशोक कुमार उपाध्याय, डॉ महेंद्र प्रताप चौहान,देवेंद्र मिश्र,राम किशोर राजभर, आशीष सोनी ,अमित मद्धेशिया , सोनू गौड उर्फ जितेंद्र,घसियारी टोला में कृष्ण गोपाल गुप्ता,रामलाल देवर्षि, अजीत निषाद,गोलू जयसवाल, प्रहलाद शर्मा,  दुर्गेश अग्रहरी समेत आदि उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments