Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकिसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म...

किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस

अयोध्या। कलेक्ट्रेट परिसर में चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद स्तर पर किसान सम्मान दिवस एवं श्री अन्न (मिलेट्स) रेसिपी प्रतियोगिता एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम व प्रदर्शनी का जिलाधिकारी नितीश कुमार व विधायक वेद प्रकाश गुप्ता फीता का काट कर शुरूवात की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, विधायक व अन्य अधिकारियों एवं किसानों द्वारा चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य विभागों से सहित खरीफ एवं रबी के विभिन्न फसलों में उच्च उत्पादन करने वाले चयनित प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा कृषकों को सम्बोधित करते हुये उन्हें कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों एवं उपकरणों का प्रयोग करते हुये अच्छे गुणवत्ता के फसलों के उत्पादन हेतु प्रेरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments