Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा कार्यालय में मनाई गई पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती

सपा कार्यालय में मनाई गई पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती


अयोध्या।  सपा कार्यालय में पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की जयंती मनाई गई। पार्टी  नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उनको श्रद्धा निवेदित की गई। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने जेल से फूलन देवी को अपने शासनकाल में सारे मुकदमे वापस लेकर जेल से छुड़वाया था। गरीब मजदूर दलित किसान नौजवान अल्पसंख्यक सभी के प्रति समान भाव से काम करते हैं। उन्होंने कहा वीरांगना फूलन देवी को देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजने का भी काम किया।

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा की वीरांगना फूलन देवी हमेशा जुल्म ज्यातती के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने कभी भी अन्याय अत्याचार को सहन नहीं किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो सभी का सम्मान करती है। वीरांगना फूलन देवी से  अन्याय अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लेना चाहिए।  समाजवादी पार्टी हमेशा सर्व समाज का सम्मान करती है और सभी के कल्याण का काम करते हैं।

इस अवसर पर प्रवक्ता बलराम यादव एजाज अहमद, आकीब खान, राकेश चौरसिया, सियाराम निषाद, शावेज जाफरी, सरोज यादव, स्नेहलता निषाद, रोली यादव, शुभम वर्मा, मायाराम यादव, गोविंद विश्वकर्मा, अखिलेश चतुर्वेदी, अतुल यादव, सियाराम यादव, सूरज निषाद, अनुभव यादव हैप्पी, अजय यादव, रामनाथ कोरी, जगदीश प्रसाद गुड्डू, हरकिशन यादव, जितेंद्र यादव, सूर्यभान यादव, बालाजी यादव, प्रमोद यादव, संगम यादव, शिवम यादव, सुभान यादव, बॉबी यादव आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments