Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पूर्व सांसद ने जनचौपाल लगाकर कराई सदस्यता

पूर्व सांसद ने जनचौपाल लगाकर कराई सदस्यता

0

अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने मवई मंडल के रानीमऊ तथा बाबा बाजार मंडल के रतन पुर में जनचौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर पूर्व सांसद का स्थानीय लोगों द्वारा मार्ल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।

 पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यकर्ता अधिक-अधिक से लोगों को भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों तथा भारत प्रथम के सिद्धान्त से जोड़ते हुए उन्हें पार्टी का सदस्य बनाएं। देश हित सर्वोच्च के सिद्धान्त पर आधारित पर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा आवश्यक है। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा नीतियों के कारण जनता में भाजपा के प्रति उत्साह का माहौल है।

मौके पर मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्र, अंजनी साहू, प्रधान सुनील मिश्र, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version