Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व सांसद ने जनचौपाल लगा कर कराई सदस्यता

पूर्व सांसद ने जनचौपाल लगा कर कराई सदस्यता


अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने हैरिंग्टनगंज मंडल के मलेथु बुर्जुग तथा बीकापुर मंडल के मलेथु कनक में जनचौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। आयोजन स्थलों पर पहुंचने पर पूर्व सांसद का स्थानीय लोगों द्वारा मार्ल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यकर्ता अधिक-अधिक से लोगों को भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों तथा भारत प्रथम के सिद्धान्त से जोड़ते हुए उन्हें पार्टी का सदस्य बनाएं। देश हित सर्वोच्च के सिद्धान्त पर आधारित पर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा आवश्यक है। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा नीतियों के कारण जनता में भाजपा के प्रति उत्साह का माहौल है।

हैरिंग्टनगंज मंडल में अवधेश पाठक, सरयू दूबे, अभिषेक सिंह, विकास चौरसिया, अंकित श्रीवास्तव, संजय सिंह, बीकापुर मंडल में अनिल उपाध्याय, महामंत्री पंकज श्रीवास्तव, राकेश यादव प्रधान, आनंद सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments