Friday, October 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व सांसद लल्लू सिंह ने लगाया चौपाल, विकसित भारत के संकल्प को...

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने लगाया चौपाल, विकसित भारत के संकल्प को बताया जनआंदोलन


अयोध्या। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प सभा अभियान के तहत पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सोमवार को रूदौली विधानसभा के मवई मंडल के बसौढ़ी, मखदूमपुर तथा बाबा बाजार मंडल के बिहारा, रतनपुर और नेवाजपुर शक्ति केंद्रों पर चौपाल लगाकर जनता से संवाद किया। चौपाल में स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत और उत्तर प्रदेश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए अभूतपूर्व योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा है। उन्होंने चौपाल में मौजूद लोगों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं को समझें और अधिक से अधिक लोगों तक उसका संदेश पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि जन–जन की भागीदारी से बना राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments