Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को लेकर पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने की...

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को लेकर पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने की बैठक, हर घर संपर्क पर दिया जोर


अयोध्या। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के द्वितीय चरण को लेकर पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने देवकाली एवं करियप्पा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में बैठक की। बैठक में बूथ स्तर पर अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। पूर्व सांसद ने अभियान को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए, इसके लिए कार्यकर्ताओं को हर घर संपर्क अभियान को तेज करना होगा। उन्होंने विशेष रूप से नवमतदाताओं को जोड़ने और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया।

लल्लू सिंह ने कहा कि युवा मतदाता लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं, इसलिए 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।

बैठक में मंडल पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। पूर्व सांसद ने सक्रिय कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की नींव होती है।

बैठक में रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, आलोक द्विवेदी, शशि प्रताप सिंह, वीरेन्द्र वर्मा, चेतन गुप्ता, प्रांशु अग्रवाल, अरूण तिवारी सहित, मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक,  सभी बूथ अध्यक्ष, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments