Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या84 कोसी परिक्रमा में शामिल होंगे पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा

84 कोसी परिक्रमा में शामिल होंगे पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा

अयोध्या। गुरुवार को 84 कोसी परिक्रमा को कारसेवक पुरम से रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा इस चौरासी कोसी परिक्रमा में सम्मलित होंगे। पूर्व विधायक के साथ भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के भी इसमें सम्मलित होने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है।
25 दिनों तक चलने वाली 84 कोसी परिक्रमा कारसेवक पुरम से सरयू घाट पहुंचेगी जहां पर सरयू आरती के बाद मखभूमि मखौड़ा के लिए बढ़ेगी। पारंपरिक 84 कोसी परिक्रमा में संत, महंत, गृहस्थ, विरक्त लोग शामिल होंगे। मिल्कीपुर क्षेत्र से होकर गुजरने वाली परिक्रमा को लेकर पड़ाव स्थलों पर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments