Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचौरासी कोसी परिक्रमा में सम्मलित हुए पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा

चौरासी कोसी परिक्रमा में सम्मलित हुए पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा

अयोध्या। रागनगरी अयोध्या से निकलने वाली 84 कोसी परिक्रमा को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। परिक्रमा में पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा अपने समर्थकों के साथ सम्मलित हुए। परिक्रमा के दौरान जयश्रीराम के जयघोष से परिवेश गुंजायमान हो गया।
पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि रामनगरी अयोध्या का 84 कोसी परिक्रमा अपने भीतर अध्यात्मिक तेजपुंज को सामहित किये हुए है। रामायण में वर्णित पौराणिक इतिहास को अपने भीतर समेटे कई धार्मिक स्थल व ऋषिमुनियों की तपोस्थली इस मार्ग पर मौजूद है। परिक्रमा को लेकर आम जनता में उत्साह नजर आ रहा है। साधू संतो के साथ आम जन भी 84 कोसी क्षेत्र की परिक्रमा करके पुण्य प्राप्त करने के लिए तत्पर है। यात्रा विभिन्न पड़ावों से होकर गुजरती है। जहां स्थानीय लोगो के द्वारा वृहद स्तर पर यात्रा का स्वागत भी किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments