Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया सांसद खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन

पूर्व विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया सांसद खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन

अयोध्या। सोहावल स्थित जनसमाज इंटर कालेज में सांसद खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक शोभा सिंह चौहान व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने संयुक्त रुप से किया। जिसमें 35 टीमें कबड्डी, 7 खोखो व 7 वालबाल ने प्रतिभाग किया। ब्लाकों में वृहद स्तर पर सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। जो ग्रामीण परिवेश की प्रतिभाओं को प्रदर्शन का अवसर प्रदान करेगा।
पूर्व विधायक शोभा सिंह चौहान ने बताया कि नियमित रुप से खेलना मानसिक कौशल के विकास में काफी सहायक होता है। यह खिलाड़ी के भीतर प्रेरणा, साहस, अनुशासन व एकाग्रता लाने का कार्य करता है। टीम भावना के साथ खेलना जीवन में प्रगति का सूचक है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि खेलों में सफल होने के लिए साधना की आवश्यकता होती है। नियमित अभ्यास और साधना के बिना कोई भी व्यक्ति खेलों में सफल नहीं हो सकता। इस अवसर पर जनसमाज इंटर कालेज के प्रधानाचार्य प्रदीप वर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष सत प्रकाश वर्मा, उपाध्यक्ष सरोज जायसवाल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, ओमप्रकाश सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह बल्ले, मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, मंडल अध्यक्ष विनोद गौड,़ अनुराग सिंह, शिवाकांत तिवारी, अखिलेश पाण्डेय, केसरी वर्मा, राहुल सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, उत्तम कनौजिया, राजेंद्र सिंह, कप्तान तिवारी, लालजी तिवारी, सुरेंद्र कोरी, राजेश तिवारी, अखिलेश सोनी, पप्पू दुबे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments