Thursday, March 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभदरसा में मोईद खान से मिले पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’, अखिलेश...

भदरसा में मोईद खान से मिले पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’, अखिलेश यादव ने फोन पर लिया हालचाल


अयोध्या। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ ने मोईद खान के जेल से रिहा होने के बाद भदरसा स्थित उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर वार्ता भी कराई गई।

मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ ने कहा कि मोईद खान को राजनीतिक दुर्भावना के तहत फर्जी मुकदमे में फंसाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके प्रतिष्ठान पर बुलडोजर चलाकर आर्थिक क्षति पहुंचाई गई। पांडे ने कहा कि न्यायालय द्वारा बरी किए जाने के बाद अब वह अपने घर लौट आए हैं।

पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि कुछ मीडिया माध्यमों ने उन्हें पहले ही अपराधी घोषित कर दिया था। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब उनकी सामाजिक और आर्थिक क्षति की भरपाई होगी। पांडे ने प्रदेश सरकार पर फर्जी मुकदमों के जरिए उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता आने वाले समय में इसका जवाब देगी। पार्टी प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फोन पर बातचीत कर मोईद खान और उनके परिवार का कुशलक्षेम पूछा तथा हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पार्टी पहले भी उनके साथ खड़ी थी और आगे भी साथ रहेगी। मुलाकात के दौरान पार्टी के अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments