Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएसआईआर नोटिसों को लेकर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे का प्रशासन से...

एसआईआर नोटिसों को लेकर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे का प्रशासन से संवाद, सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन


अयोध्या। विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जारी लगभग 95 हजार नोटिसों के संबंध में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। वह महानगर प्रतिनिधिमंडल के साथ कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे और सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव तथा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट शामिल रहे।

ज्ञापन के माध्यम से पूर्व मंत्री ने कहा कि पुरुषोत्तम नगर वार्ड के भाग संख्या 257 और 258 में अब तक बीएलओ की तैनाती नहीं हुई है, जिससे मतदाताओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बूथ संख्या 111, 112, 113 और 114 (कंपोजिट विद्यालय हैदरगंज) में बीएलओ को आपत्तियों की प्रतियां तो उपलब्ध करा दी गई हैं, लेकिन निस्तारण के लिए आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि बड़ी संख्या में मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, परंतु कई नोटिसों में नाम के साथ पिता या पति का नाम अंकित नहीं है, जिससे संबंधित मतदाता की पहचान में कठिनाई हो रही है। उन्होंने नोटिसों में पूर्ण विवरण दर्ज करने की मांग की। इसके अतिरिक्त रमजान माह को ध्यान में रखते हुए घर-घर सत्यापन कराने की मांग भी रखी गई, ताकि मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे। साथ ही अन्य उठाए गए मुद्दों पर भी त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments