Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र ने अपने जन्मदिन पर गरीबों को बांटा कम्बल

पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र ने अपने जन्मदिन पर गरीबों को बांटा कम्बल

0

अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष/टांडा विधान सभा पूर्व प्रत्याशी कपिल देव वर्मा के पुत्र आदित्य पटेल ने शनिवार को अपने जन्म दिन के अवसर पर विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी दर्जनों विधवा और वृद्ध गरीब महिलाओं व अन्य को कम्बल वितरित कर अपना जन्म दिन मनाया।

      शनिवार को टांडा विधान सभा पूर्व प्रत्याशी कपिल देव वर्मा के पुत्र आदित्य पटेल ने अपने पिता कपिल देव वर्मा और दादी के साथ अपने जन्म दिन के अवसर पर उरेहा देवी, लालदेई,ज्ञानमती,फिरता देवी,फूल चंद,शीला देवी,कैलाशी देवी,मुन्नर, समराजी,तारा देवी,संजना देवी,खुशी राम,पंकज शर्मा,अरविंद तिवारी,कमल मौर्य,सुभाष तिवारी,पुद्दन प्रसाद सहित दर्जनों गरीबों को शरद ऋतु में कम्बल वितरित कर उनका आशीर्वाद अपने जन्म दिन के अवसर पर प्राप्त किया। आदित्य पटेल ने गरीब परिवारों को कम्बल वितरित कर कहा कि उन्हें गरीब परिवारों का सहयोग और सेवा करने में बहुत खुशी मिलती है।

        भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने उक्त अवसर पर कहा कि भाजपा के गरीब परिवारों की सहायता और उनकी सेवा से प्रेरित होकर मेरे पुत्र आदित्य पटेल ने गरीबों की सेवा का व्रत लिया है जिसको वह अपने जन्म दिन के अवसर पर पूरा करने का प्रयास करते हैं।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा गरीब परिवारों की सेवा और सहयोग आगे भी जारी रहेगा।

     उक्त अवसर पर सद्दरपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राम धनी वर्मा,मण्डल महामंत्री श्रीकांत वर्मा,प्रिंस ओझा,दिव्यांश पटेल,अंकुर वर्मा,शुभम दुबे,दुर्गेश मौर्य,महिपाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version