Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासमाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव का निधन

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव का निधन

अयोध्या। समाजवार्दी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव का निधन हो गया। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद परिजन अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गयी। जिसके बाद परिवार व समाजवादी पार्टी में शोक की लहर व्याप्त हो गयी। गंगा सिंह यादव की गिनती समाजवादी पार्टी में एक कुशल संगठनकर्ता के रुप में होती थी। पार्टी में सबसे उनका मधुर व्यवहार रहता था। भाजपा शासन काल के दौरान विपरीत परिस्थितियों में हुए चुनावों में विजय दिलाना उनकी उपलब्धियों में एक था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments