Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर में पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी पर पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग,...

मिल्कीपुर में पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी पर पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है इलाज


अयोध्या। जनपद के मिल्कीपुर क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड चुके संजय सिंह पर सोमवार देर रात जानलेवा हमला किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना रात लगभग 10 बजे मिल्कीपुर बाजार में उस समय हुई, जब वह एक प्रीतिभोज कार्यक्रम से लौट रहे थे। हमले में घायल संजय सिंह को पहले दर्शन नगर स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, मिल्कीपुर बाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही वह अपनी गाडी में बैठने लगे, हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। उन्हें दो गोलियां लगीं। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विपिन दुबे, अभय दुबे और गिरजा शंकर दुबे को नामजद किया गया है। गिरजा शंकर को मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुरानी रंजिश को लेकर वारदात स्वीकार करने की बात सामने आई है। घटना में प्रयुक्त असलहा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार संजय सिंह पर भी पूर्व में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments