Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पूर्व बार अध्यक्ष का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

पूर्व बार अध्यक्ष का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष रह चुके वरिष्ठ अधिवक्ता रामचेत भारती का मंगलवार देर शाम निधन हो गया।



वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा राजकुमारी स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। रामचेत भारती के चार पुत्र हैं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर जलालपुर के बालाघाट पर किया गया, जहां परिजनों, शुभचिंतकों और अधिवक्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। उनके निधन पर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृपा शंकर मौर्य, पूर्व अध्यक्ष संत प्रसाद पांडे, नरेंद्र श्रीवास्तव, शिवधारी यादव, सत्य प्रकाश मिश्रा, यशोदा नंदन मिश्र, घनश्याम वर्मा, मोहम्मद फैजी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version