Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभू अभिलेखों में दर्ज होगा वन भूमि

भू अभिलेखों में दर्ज होगा वन भूमि

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के निर्देशपर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वनभूमि को भू अभिलेखों में दर्ज कराए जाने हेतु गठित जनपद स्तरीय समिति के साथ बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वन भूमि को भू अभिलेखों में दर्ज कराया जाना सुनिश्चित करें। वन भूमि को वन विभाग के पक्ष में अमलदरामद कराए जाने ,धारा- 4 एवं धारा 20 की कार्यवाही पूर्ण किए जाने संबंधी समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान डी एफ ओ ए के कश्यप, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी /कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments