Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबैनामा शुदा जमीन पर दबंगों का जबरन कब्जा

बैनामा शुदा जमीन पर दबंगों का जबरन कब्जा


पीड़ित पक्ष को जान से मारने की दी जा रही है धमकी


अम्बेडकर नगर। तहसील अकबरपुर अंतर्गत ग्राम फतेहपुर ककर डिल्ला में बैनामा शुदा जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दर्जनों की संख्या में पहुंचे दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की कोशिश से क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त है। पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी मिल रही है, जिससे कभी भी बड़ी घटना घट सकती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहपुर ककर डिल्ला गांव में स्थित 16 बिस्वा भूमि हजारी प्रसाद, जलधारी, कामता, रामकिशन, राममिलन, शिवप्रसाद व इंद्रावती के नाम से बैनामा शुदा दर्ज है। पीड़ित पक्ष द्वारा इस जमीन की दाखिल खारिज करवाकर बाउंड्री भी करवाई गई थी।

लेकिन इसके बावजूद भू माफियों द्वारा करीब 50 लोगों के साथ मिलकर उक्त भूमि पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई। जेसीबी मशीन से पुरानी बाउंड्री को गिराकर नई बाउंड्री का निर्माण कराया गया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई, जिसके बाद निर्माण कार्य रुकवाया गया।

मामला यहीं नहीं रुका। आरोप है कि जब पीड़ित पक्ष से राजमन पुत्र हजारी तहसील में शिकायत करने पहुंचे तो तहसील परिसर में ही भूमाफियाओं द्वारा पिटाई कर दी। इस घटना की तहरीर कोतवाली अकबरपुर में दी गई है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा व न्याय की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments