Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफोर्स क्लब जिम का हुआ शुभारंभ

फोर्स क्लब जिम का हुआ शुभारंभ


अयोध्या। वेद मंत्र तथा विधि विधान से पूजन के मध्य प्रयागराज रोड बरम बाबा के पास फोर्स क्लब जिम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के अवध यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर अजय सिंह ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व संचालकों ने मुख्य अतिथि को माला पहनकर व बुके देकर स्वागत सम्मान किया।
जिम संचालक अजीत सिंह ने बताया कि आज के समय शरीर को फिट करने के लिए फिटनेस की बहुत ही सख्त आवश्यकता है। सुबह या शाम एक टाइम प्रत्येक व्यक्ति को वर्कआउट करना चाहिए। एक्सरसाइज करने से तमाम रोग से छुटकारा मिलता है। शरीर एकदम फिट रहता है। हमारे जिम में नई मशीनों के साथ तमाम मशीन एक्सरसाइज करने के लिए उपलब्ध है। इस अवसर पर शानू सिंह, अजीत सिंह, पीयूष डॉ खान सहित तमाम जिम के सदस्य व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments