Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव की सफलता के लिए कुलपति ने राम की पैड़ी पर किया...

दीपोत्सव की सफलता के लिए कुलपति ने राम की पैड़ी पर किया सरयू पूजन


अयोध्या। दीपोत्सव को ऐतिहासिक व इसके सफल आयोजन के लिए अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने शुक्रवार को प्रातः राम की पैड़ी पर वैदिक मंत्रोचार मध्य पूजन अर्चन किया। पूजन सरयू मन्दिर के पुजारी नेत्रजा मिश्र ने विधि विधान सम्पन्न कराया। इससे पूर्व कुलपति प्रो0 गोयल ने मॉ सरयू जलाभिषेक के साथ सफल आयोजन हेतु कामना की।

कुलपति प्रो0 गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन व अवध विश्वविद्यालय के सहयोग से दीपोत्सव को एतिहासिक बनाया जाएगा। इसमें 24 लाख से अधिक दीए सजाने के साथ 21 लाख दीए प्रज्ज्वलित किए जायेंगे। इसके लिए आवासीय परिसर, संबद्ध महाविद्यालयों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के 25 हजार से अधिक वॉलंटियर्स लगाए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय द्वारा घाटों पर दीए बिछाए जाने की मार्किंग का कार्य सम्पन्न हो चुका है। सभी के सहयोग से सातवें दीपोत्सव में छठवीं बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया जाएगा। प्रांतीय दीपोत्सव पूरी दुनिया में सांस्कृतिक छटा बिखेर रहा है। दीपोत्सव मेले को लेकर भारतीय जनमानस सहित विश्वभर के लोग बड़ी उत्सुकता से प्रतीक्षारत है। विश्वविद्यालय प्रशासन दीपोत्सव को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। दीपोत्सव के वालंटियर्स व पदाधिकारी 11 नवम्बर को पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए विश्व पटल पर स्थापित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments