Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अयोध्या में सावन की भक्ति पर पुष्पवर्षा, श्रद्धालुओं में उमंग

अयोध्या में सावन की भक्ति पर पुष्पवर्षा, श्रद्धालुओं में उमंग

0

अयोध्या। सावन माह के तीसरे मंगलवार को रामनगरी अयोध्या भक्ति और आस्था के रंग में रंगी नजर आई। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और कांवरियों का हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्य आयोजन नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में हुआ, जहां गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों से श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई।



पुलिस लाइन से उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर से जिला अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने पुष्पवर्षा की। इस दौरान अयोध्या के विभिन्न क्षेत्रों—हनुमानगढ़ी, सरयू घाट, राम पथ, दर्शन मार्ग, श्रीराम जन्मभूमि परिसर और लता मंगेशकर चौक—में फूलों की वर्षा की गई।



रात 12 बजे नागेश्वरनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना हुई। मंदिर के कपाट खुलते ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ, जो लगातार जारी रहा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा को विशेष अनुभव बताया। कई भक्तों ने कहा कि वे हर साल सावन में अयोध्या आते हैं, लेकिन इस बार का दृश्य अलौकिक और अविस्मरणीय रहा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजती रामनगरी में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी की गई थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version