Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरक्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पैरा मिलिट्री फोर्स द्वारा किया गया फ्लैग मार्च

क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पैरा मिलिट्री फोर्स द्वारा किया गया फ्लैग मार्च

जलालपुर अंबेडकर नगर। लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य की मौजूदगी में सीआईएसएफ के साथ नगर क्षेत्र में भ्रमण किया गया। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा अभी से ही कमर कसना शुरू कर दिया है ताकि चुनाव को किसी भी हाल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। इसी कड़ी में नगर के यादव चौराहा, नगपुर ,उर्दू बाजार, सराय चौक, जमालपुर चौराहा समेत अन्य स्थानों पर क्षेत्राधिकारी ने सीआईएफ के साथ भ्रमण कर सुरक्षा का एहसास कराया। ताकि लोग अपने मताधिकार का प्रयोग स्वतंत्र,निष्पक्ष और शांति पूर्ण माहौल मे कर सके। इस दौरान कोतवाल दर्शन यादव सीआईएसएफ के एएसआई विनोद कुमार सिंह चौहान, वाई एम सिंह समेत तमाम पुलिसकर्मी व जवान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments