Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासोम यज्ञ के आयोजन के लिए फहराया गया ध्वज

सोम यज्ञ के आयोजन के लिए फहराया गया ध्वज

अयोध्या। राजघाट बंधा स्थित बाबा अभिराम दास वेद वेदांत शिक्षण प्रशिक्षण विद्यापीठम केंद्र के तत्वाधान में जगद्गुरू रामानुजाचार्य वासुदेवाचार्य स्वामी विद्या भाष्कर जी महाराज की अध्यक्षता में सोम यज्ञ के आयोजन के लिए ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वेद पाठ्य के माध्यम से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर बाबा अभिराम दास वेद वेदांत शिक्षण प्रशिक्षण विद्यापीठम केंद्र के संरक्षक/ प्रबंधक महन्त धर्मदास ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। बताते चलें कि बाबा अभिराम दास वेद वेदांत शिक्षण प्रशिक्षण विद्यापीठम केंद्र अयोध्या के राजघाट से आगे स्थित बाटी वाले बाबा के स्थान से पहले सरयू तट के पास है, जंहा पर पिछले वर्ष से लगातार सीताराम नाम का यज्ञ अनवरत चल रहा है। इसी स्थान पर अब सोमयज्ञ का आयोजन भी महन्त बाबा धर्मदास द्वारा आयोजित किया जाएगा। रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments