Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बाल अपचारियों के कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद, अकबरपुर पुलिस...

बाल अपचारियों के कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद, अकबरपुर पुलिस को बड़ी सफलता

0

अंबेडकर नगर। कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए सोमवार को चार बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। ये गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत हुई।

पुलिस टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब रात्रि गश्त के दौरान कटरिया याकूबपुर के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चार वाहन चोर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर टांडा की ओर से अकबरपुर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की और संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर चारों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए चारों युवक बाल अपचारी निकले। पूछताछ में उन्होंने कई जिलों में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि हाल ही में अकबरपुर के शिव बाबा मंदिर, इंद्रलोक कॉलोनी व शहजादपुर से मोटरसाइकिलें चुराकर पुलिस से बचने के लिए उन्हें झाड़ियों में छिपा दिया था।

बाल अपचारियों की निशानदेही पर पुलिस ने नेवतरिया बाईपास की झाड़ियों से कुल पांच मोटरसाइकिलें बरामद कीं। बरामद वाहनों में से कुछ की चोरी की रिपोर्ट पूर्व में संबंधित थानों में दर्ज की जा चुकी थी।

गिरफ्तार किए गए चारों बाल अपचारियों को अपराध से अवगत कराते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, श्रीनिवास पांडेय, प्रभारी निरीक्षक, उप निरीक्षक इसहाक खान,उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार सरोज, उप निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उप निरीक्षक राकेश खरवार, हे0का0 संग्राम सिंह का0 प्रेम कुमार यादव, का0 मो0 नसीम शामिल रहे। पुलिस की इस सफलता से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version