Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरग्राम सभा के तालाबों में बढ़ेगा मत्स्य उत्पादन, लागू हुई सघन मत्स्य...

ग्राम सभा के तालाबों में बढ़ेगा मत्स्य उत्पादन, लागू हुई सघन मत्स्य पालन एरेशन सिस्टम योजना


अम्बेडकर नगर। ग्राम सभा के तालाबों में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने और महिला मत्स्य पालकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सघन मत्स्य पालन एरेशन सिस्टम योजना लागू की गई है। योजना के तहत तालाबों में एरेशन सिस्टम स्थापित कर मत्स्य उत्पादन क्षमता में वृद्धि की जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के नए अवसर सृजित होंगे।

मत्स्य विभाग के अनुसार इस योजना में महिला मत्स्य पालकों को अनुदान की सुविधा प्रदान की जा रही है। सामान्य वर्ग की महिला मत्स्य पालकों को 50 हजार रुपये की लागत पर 50 प्रतिशत अनुदान के रूप में 25 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी, जबकि अनुसूचित वर्ग की महिला मत्स्य पालकों को 60 प्रतिशत अनुदान के रूप में 30 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार 29 दिसंबर से शुरू हो गया है। अन्तिम तिथि 7 जनवरी  निर्धारित की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह योजना मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments