Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिकाले गए आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने उठाई नियोजित किए जाने की मांग

निकाले गए आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने उठाई नियोजित किए जाने की मांग

अयोध्या । भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले यादव पंचायती मंदिर, टेढ़ीबाजार में रविवार को आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की एक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें निकाले गए आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने एक स्वर में नियोजित किए जाने की मांग उठाई। अगर उनकी मांग जल्द से जल्द नही मानी गई। तो वह आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या नगर निगम में जलकल विभाग के 27 वरिष्ठ कर्मचारियों को बिना किसी सूचना के आउट सोर्सिंग से हटा दिया गया है। यह कर्मचारी जून 2022 से हटाए गए हैं। तब से यह सारे कर्मचारी अपनी आजीविका के लिए प्रयासरत हैं। इनको रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं। इन पर व इनके परिवार पर गंभीर संकट मडरा रहा है। लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नही है। यह जिले के सभी अधिकारियों से मिल चुके हैं और लोगों से सम्पर्क भी कर रहे हैं। फिर भी अब तक इन्हें कोई ठोस आश्वासन नही मिला है। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा यह दुर्भाग्य का विषय है कि जो आउट सोर्सिंग कर्मचारी जलकल विभाग में 10-12 वर्षों से कार्य कर रहे थे। जो अपनी नौकरी की आयु सीमा समाप्त कर चुके हैं। उन लोगों को भी हटा दिया गया है, जिनका जीवन व परिवार संकट में है। हमारी अयोध्या नगर निगम के नगर आयुक्त से मांग है कि निकाले गए आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को जल्द से जल्द नियोजित किया जाए। बैठक में राजीव कुमार सैनी, सौरभ मिश्र, अनिल कुमार त्रिपाठी, चंदेश्वर यादव, संजय यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments