Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगेहूं की तैयार फसल में लगी आग ढाई बीघा गेहूं जलकर खाक

गेहूं की तैयार फसल में लगी आग ढाई बीघा गेहूं जलकर खाक

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। तहसील क्षेत्र के मीरापुर गांव  में अज्ञात कारणों से गेंहू के खेत मे आग लगने से लगभग ढाई बीघा गेंहू की तैयार फसल जलकर राख हो गया।

शनिवार दोपहर मीरापुर ग्राम सभा मे गेंहू के खेत मे आग लग गई । थोड़ी ही दूर पर जानवर चरा रहे चरवाहों ने आग बुझाने के लिए गुहार लगाने लगे जिससे आनन फानन में ग्रामीण  आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े।  ग्रामीणों द्वारा फायर स्टेशन में आग बुझाने के लिए फोन किया लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पहुँचती तब तक ग्रामीण आग पर काबू कर चुके थे।

 इस आग की घटना में मिठाई लाल जायसवाल  कन्नुपुर, छोटेलाल, विजय बहादुर, राजदेई, राजेश जायसवाल,रामधनी सहित अन्य लोगो के खेत की गेंहू की फसल जल गई।

ग्राम प्रधान सुरेश के सूचना पर पहुँचे डायल 112, हल्का सिपाही ने जायजा लिया। वही हल्का लेखपाल ने घटना स्थल पर पहुँचकर आग की घटना से हुए नुकसान की जानकारी लेते हुए विधिक कार्यवाही के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments