Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अज्ञात कारणों से आरसीसी सेंटर में लगी आग

अज्ञात कारणों से आरसीसी सेंटर में लगी आग

0
ayodhya samachar

◆ धुआं उठते ही मचा हड़कंप, बाल्टी लेकर दौड़े ग्रामीण


जलालपुर अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के मंगुराडिला गांव में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव के किनारे बने आरसीसी सेंटर में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन सेंटर से उठते धुएं को देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पीआरबी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

घटना सोमवार करीब साढ़े चार बजे की है। गांव के बाहर लाखों की लागत से बने आरसीसी सेंटर से अचानक धुआं उठता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने हैंडपंप से पानी भर-भर कर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। आसाराम, शीला, सुशीला, खालिद, राम सकल, सुग्रीव, पप्पू, नीलम, कौशल्या सहित दर्जनों ग्रामीण बाल्टी लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर पानी डालते हुए लपटों को काबू में किया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामजीत केसरी ने बताया कि आग से किसी प्रकार का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। केवल सेंटर में रखा कूड़ा जलकर राख हो गया है। आग कैसे लगी, इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है। पीआरबी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच की बात कही है। ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version