Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात कारणों से लगी आग तीन घरों की गृहस्थी जलकर खाक

अज्ञात कारणों से लगी आग तीन घरों की गृहस्थी जलकर खाक


अंबेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन घर की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। क्षेत्र के खजवा गांव मे करिया राजभर, किन्नू राजभर व इम्तियाज के छप्पर नुमा घर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग की तेज लपटें निकलने लगी। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड पर दिए जाने का ग्रामीणों द्वारा प्रयास किया गया तो उस समय नंबर नहीं लग सका। मौके पर राजस्व निरीक्षक एवम क्षेत्रीय लेखपाल वहां पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सरकार द्वारा यथासंभव मदद दिलाए जाने का भरोसा दिलाया। पीड़ित परिवार वालों ने बताया कि गृहस्ती व पशुओं के खाने का रखें हुए भूसे व अनाज आग लगने से जल कर स्वाहा हो गया । सब कुछ जल जानें के चलते पीड़ित परिवार आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। वहीं ग्रामीणों द्वारा पीड़ित परिवारों का यथा संभव मदद भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments