Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरटिकमपारा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक दर्जन घर जलकर खाक

टिकमपारा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक दर्जन घर जलकर खाक


अम्बेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शॉर्ट सर्किट से लगी आग से दर्जनों घर के गृहस्थी व दो बकरी जलकर मर गई। मामला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा टिकमपारा बौलिया  बनमन्सा  के पूरा का है। रविवार दोपहर को छप्पर में आग लग जाने के कारण से कुछ ही देर में अफरातफरी मच गया इसके बाद ग्रामीण वासियों के मध्य से आग बुझाने का पहला प्रयास किया गया लेकिन जब आप पर काबू नहीं पाया जा सका, तो ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड वा अहिरौली पुलिस को सूचना  दी, जिसमें फायर ब्रिगेड व अहिरौली थाना अध्यक्ष अपने पूरी टीम के साथ पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लगभग दर्जनों घर के सामान जलकर खाक हो गए थे, जिसमें राकेश, उमेश, बिरंजी, राजित राम ,रविंद्र ,प्रेम ,अरविंद, संजय ,तुलाराम, संतराम, सहित लोगों का नुकसान हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments