Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालक्ष्मी नारायण महायज्ञ के विशाल पंडाल में लगी आग, कोई जनहानि या...

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के विशाल पंडाल में लगी आग, कोई जनहानि या घायल नहीं 


◆  फायर बिग्रेड ने बुझायी आग, यज्ञ में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न जगहों से आए थे हजारों श्रद्धालु


◆ बक्सर के संत जियर स्वामी के सानिध्य में राजघाट में हो रहा था महायज्ञ, आग लगने के कारणों का नहीं चला है पता


अयोध्या, संवाददाता। राजघाट में बक्सर के संत जीयर स्वामी के सानिध्य में श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ की पूर्णाहुति शनिवार को हुई। पूर्णाहुति के बाद यज्ञ स्थल व उसके पंडाल में आग लग गयी। देखते ही देखते यज्ञ स्थल के बड़े परिसर को आग ने अपनी चपेट ले लिया। यहां से आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी। यहां मौजूद फायर बिग्रेड की टीम ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद अन्य टैंकर भी मौके पर पहुंच गये तथा आग पर काबू प्राप्त कर लिया गया। महायज्ञ में देश के विभिन्न कोने से श्रद्धालु पहुंचे थे, लेकिन कोई भी जनहानि व समाचार लिखे जाने तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली।

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि विशाल महायज्ञ का आयोजन कराया गया था, जिसमें पूर्णाहुति थी। यहां पर आग लगने की जानकारी मिली। आग लगने की वजह से यज्ञशाला का पंडाल जलने लगा। यहां फायर व स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भेजा गया। हालांकि यहां पर फायर बिग्रेड का एक वाहन पहले से मौजूद था। तत्काल आग पर काबू प्राप्त कर लिया गया। यज्ञशाला पूर्णाहुति होने की वजह खाली हो गई थी। अधिकांश लोग वहां से बाहर निकल चुके थे। उसके करीब एक घंटे के बाद आग लगी। जिसकी वजह से आग की चपेट में कोई व्यक्ति अथवा पशु नहीं आया। आग की चपेट में बगल स्थित गौशाला का कुछ हिस्सा आया था। जिसको समय रहते बुझा दिया गया। वहां के सभी पशुओं को रेस्क्यू किया गया। किसी प्रकार से कोई जनहानि अथवा पशु हानि नहीं हुई। जो बसें अथवा गाडियां यहां पर है, उससें लोगो को भेजवाया जा रहा है।

एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि नदी के किनाने यज्ञ व कथा का कार्यक्रम चल रहा था। इसको लेकर यहां पर पुलिस व फायर बिग्रेड की ड्यूटी लगातार लगी हुई थी। यज्ञशाला के पास आग लगने की जानकारी मिली। तत्काल यहां पर मौजूद फायर बिग्रेड व फोर्स के द्वारा आग पर काबू प्राप्त करने का प्रयास शुरु कर दिया गया। अतिरिक्त फायर टैंकर व फोर्स यहां तत्काल पहुंचा। यज्ञशाला के अलावा गौशाला में भी आग की सूचना मिली। फायर टैंकर के द्वारा आग को पूर्णतया बुझा दिया गया है। अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार किसी प्रकार की कोई जनहानि संज्ञान में नहीं आयी है। जहां आग लगी है, वहां फायर बिग्रेड के अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। । इसके अतिरिक्त कथा में जो लोग आए हुआ है, उनकी दिक्कतों का ख्याल रखा जा रहा है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रभु राम की कृपा है, बड़ी घटना होने से बची है। कोई जन हानि नहीं हुई है। प्रशासन भी समय से पहुंच गया था। श्रद्धालुओं को वापस भेजने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments