Sunday, August 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपशुशाला में लगी आग, तीन पशु झुलसे

पशुशाला में लगी आग, तीन पशु झुलसे


अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र के भिउरा ग्राम पंचायत में शनिवार रात अज्ञात कारणों से एक पशुपालक की पशुशाला में आग लग गई। आग की चपेट में आने से पशुशाला में बंधे तीन पशु बुरी तरह झुलस गए। इनमें एक भैंस और दो पड़िया बताए जा रहे हैं।

भिउरा गांव निवासी पशुपालक खुशी राम राजभर की पशुशाला में रात के समय अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। हल्ला-गुहार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद पशुओं को बाहर निकाला। हालांकि तब तक तीनों पशु आग की चपेट में आकर झुलस चुके थे।

घटना के बाद पशुपालक ने स्थानीय पशु चिकित्सक को सूचना देकर मौके पर बुलाया। चिकित्सक ने घायल पशुओं का उपचार शुरू किया। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना में पशुशाला में रखा सामान भी जलकर नष्ट होने की बात बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments