Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की वित्तीय प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की वित्तीय प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

अंबेडकर नगर  । जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की वित्तीय प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि नियमानुसार 15 दिसंबर तक समस्त लंबित भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। जो भी गतिविधियां की जानी है उसे समय से किया जाए और तुरंत उसका भुगतान भी किया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आशा बहूओ तथा अन्य कर्मचारियों का भुगतान प्रत्येक दशा में समय से किया जाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शर्मा, समस्त एमओआईसी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी /कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments