Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावित्तीय समावेशन व सैचुरेशन शिविर, योजनाओं का लाभ लेने की अपील

वित्तीय समावेशन व सैचुरेशन शिविर, योजनाओं का लाभ लेने की अपील


अयोध्या। पूरा बाजार स्थित पूरा ब्लॉक परिसर में सोमवार को वित्तीय समावेशन एवं सैचुरेशन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि सहकारी समिति के चेयरमैन लाल सिंह और यूनियन बैंक लखनऊ के महाप्रबंधक राजेश कुमार विशिष्ट अतिथि रहे।

अतिथियों का स्वागत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अयोध्या के क्षेत्र प्रमुख अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बुके, शाल और भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर किया।

उद्बोधन के दौरान महाप्रबंधक राजेश कुमार ने महिला हितग्राहियों को अधिक से अधिक योजनाओं से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना से अधिक से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करें। वहीं, क्षेत्र प्रमुख अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बैंक की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना का लाभ लेने का आग्रह किया।

शिविर में करीब 350 ग्राहक शामिल हुए। इस दौरान सीएम युवा योजना के अंतर्गत लगभग 20 लाभार्थियों को चेक प्रदान किए गए और 5 करोड़ रुपये के स्वीकृत पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा विभिन्न जनपदों से आए बैंक मित्रों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय से एकांत सिन्हा, रवि किरण करपात्री, कुशल त्रिपाठी, जुगल किशोर, श्रुति श्रीवास्तव, सरस श्रीवास्तव, जटाशंकर, प्रशांत सिंह सहित जिले के सभी शाखा प्रबंधक व अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments