Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्री मंत्रेश्वर महादेव मंदिर में मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व

श्री मंत्रेश्वर महादेव मंदिर में मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व

अयोध्या। श्री मंत्रेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति जालिम सिंह नगर जनौरा गिरजा कुंड मंदिर से विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां पर्व गिरजा कुंड मंदिर मे सुबह कीर्तन समाप्त होने के बाद हवन पूजन संपन्न हुआ।उसके बाद भोलेनाथ बाबा की भव्य बारात मंदिर से निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र वासी लोग झूमते गाते नजर आए।
श्री मंत्रेशवर महादेव मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली जा रही है। जो पूरे क्षेत्र ग्राम का भ्रमण करेगी।उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व पर सभी जनपद वासियों को शुभकामना बधाई दी।बता दे कि भगवान शिव की बारात गिरजा पुरम, कृष्णा नगर, तिलक नगर परिक्रमा मार्ग से होते हुए जनौरा ग्राम होते हुए मंत्रेशवर महादेव मंदिर समाप्त होगी। भगवान भोले नाथ की भव्य आरती और प्रसाद वितरण तथा शाम को शुभ विवाह एवं जागरण का कार्यक्रम संपन्न होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments