Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दीपोत्सव – 2025 – राम की पैड़ी में ट्राली से आएंगी झांकियां,...

दीपोत्सव – 2025 – राम की पैड़ी में ट्राली से आएंगी झांकियां, मनमोहक होगा नजारा

0

◆ इस बार राम की पैड़ी पर होगा अद्भुत नजारा, पथ वे बनाने में जुटे कारीगर


◆ पानी के बीचो बीच बनाया जा रहा है झांकियों के आने का पथ


अयोध्या। दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहती है। इस बार यहां कुछ नया करने की तैयारी है। इसके लिए काम जोर शोर से चल रहा है। यहां ट्राली के सहारे झांकियों को प्रदर्शित करने की तैयारी है। जिसके लिए राम की पैड़ी में बीचो बीच एक कृत्रिम पथ तैयार किया जा रहा है। इस पथ में ट्राली से विभिन्न प्रसंगो की झांकिया आने की तैयारी है। जो देखने में काफी मनमोहक लगेगी।

                   राम की पैड़ी कारीगर झांकियो के लिए पानी के बीचोबीच पथ तैयार करने में लगे है। पैड़ी में चौड़ी-चौड़ी टेबल बिछायी जा रही है। इसके पार चलने के लिए ट्रालियां बनायी जा रही है। इस आयोजन को सरप्राइज के तौर पर प्रस्तुत करने की तैयारी है। दीपोत्सव के पहले इसका पूर्वाभ्यास होगा। इससे पहले ट्रालियों के चलने के लिए पथ तैयार कर लिया जाएगा। पथ के बीच एक मंच भी बनाया जा रहा है। इसको लेकर अभी कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। दीपोत्सव के पहले होने वाले पूर्वाभ्यास के दौरान पूरा कार्यक्रम लोगो के समक्ष आएगा।

इस पूरे प्रस्तुति को बनाने में लगे मनीष शर्मा बताते है कि इसके लिए पांच से छह ट्रांलियों का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें सीता हरण, रावण जटायु संग्राम जैसे दृश्य दिखाएं जाएंगे। इसमें अत्याधुनिक तकनीक का समावेश करके इसको काफी आकर्षक बनाया जा जाएगा। यह यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक सरप्राइज की भांति होगा। ट्रालियों के बीच आने वाले झांकिया श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version